पुष्पराजगढ़: गांधी चौक में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने की भारत माता की आरती
कोतमा में शनिवार शाम 8:00 बजे राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर एबीवीपी द्वारा भारत माता की आरती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।