मटिहानी: 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक ने मटिहानी के मतदान बूथ का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सामान्य प्रेक्षक मो तैयब ने मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कामरुद्दीनपुर, डुमरी, पिपरा एवं इटवा के मतदान केंद्रों का बिंदुबार निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि मतदान बूथ पर पेय जल की व्यवस्था एवं धूप से बचने के लिये शेड की व्यवस्था किया जायेगा.