भिंड नगर: मप्र कांग्रेस प्रवक्ता बोले: दतिया उपचुनाव में भाजपा ने हार मान ली, इसलिए उतारे 40 दिग्गज प्रचारक
भिंड।मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने आज गुरुवार के रोज शाम 5 बजे कार्यालय से दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन भाजपा पहले से ही हार की आशंका से घिरी हुई है। इसी वजह से पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में उतारा है।