इटावा: इकदिल इलाके के दाईपुरा गांव में घरेलू विवाद में युवक ने शीशे से हाथ काटा, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | May 26, 2026 इकदिल क्षेत्र के ग्राम दाईपुर में सोमवार की रात बच्चों की बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में एक युवक ने गुस्से में आकर शीशे से अपने हाथ की नस काट ली। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे रात 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।