शिवपुरी नगर: रिश्तेदारी की आड़ में नाबालिग का अपहरण: 40 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंचा परिवार
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाला और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम रूपेपुर निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर अपनी चचेरी बहन के अपहरण की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस के ही एक गांव का युवक, जिसकी बहन रूपेपुर में ब्याही है।