हुज़ूर: बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने फिर से सख्त कार्रवाई शुरू की
Huzur, Bhopal | Apr 10, 2026 भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह से एक बार फिर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बैरागढ़ तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह अपनी टीम के साथ हलालपुरा क्षेत्र पहुंचे, जहां चिन्हित अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है|