मड़ावरा: सोंरई में 2 बाइकों की टक्कर में एक महिला सहित 2 लोग हुए घायल
सोंरई गाँव में शनिवार को शाम करीब 6 बजे दो बाइकों में टक्कर हो जाने से एक बाइक पर सवार एक महिला सहित 2 लोग घायल हो गये। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।