बिचौली हप्सी: तेजाजी नगर में शादी समारोह में हमला, बरातियों से मारपीट करने वाले आरोपी पकड़े गए, निकाला जुलूस
एसीपी ने बुधवार देर रात दो बजे बताया की घटना 21 अप्रैल को ग्राम माचला की है। जहां शादी समारोह चल रहा था इसी दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ते हुए मंडप में घुस गए। जब परिजनों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गए औरअपशब्द कहने लगे। परिजनों द्वारा रोकने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और डंडों से हमला कर दिया। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई थी।