बज्जू: बज्जु क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध जिप्सम खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ बज्जु थाने में मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | May 30, 2026 बज्जू के मगनवाला में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकारी भूमि से अवैध रूप से जिप्सम खनन करने के मामले में ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम मगनवाला में सरकारी भूमि से अवैध जिप्सम खनन किए जाने की शिकायत पर खनिज विभाग ने जांच की। जांच में ट्रैक्टर नंबर आरजे 07 आरजे 1591 के माध्यम से अवैध खनन किया गया।