शिवपुरी नगर: झांसी की आर्मी जवान की विधवा से शिवपुरी में ठगी: शादी का झांसा देकर लूटे गहने-नकदी, अब बेटा भी सुरक्षित नहीं
उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली आशा सिंह परमार ने आज शनिवार को 12 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आर्मी में पदस्थ उनके पति अजीत सिंह के निधन के बाद वे जीवन यापन के लिए एक होटल पर मजदूरी का काम कर रही थीं। इसी दौरान 5 साल पहले दिनारा थाना क्षेत्र के डामरौनकलां के अजीत सिंह से मिली।