शिवपुरी नगर: "मैं अधूरा जी रहा हूं..." गाने के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड; दोस्तों को फ्लाइंग किस देकर फंदे पर झूला युवक
शिवपुरी में 22 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने अपने म्यूजिक सिस्टम पर सैड सॉन्ग "मैं अधूरा जी रहा हूं" लगा रखा था। आज इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मनोज के पिता सिंधिया रजक ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मनोज की एक बहन है। उसकी शादी हो चुकी है।