कांके: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हरमू में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 हरमू स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का गुरुवार दोपहर करीब दो बजे राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने उद्घाटन किया। नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के बाद राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम और बैठकों के लिए आम लोगों को कम खर्च में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया है।