सिरदला: थाना में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई
Sirdala, Nawada | Apr 27, 2026 सिरदला थाना परिसर में रविवार देर शाम करीब 8 बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एएसआई गुड्डू कुमार साह, एसआई संजीत कुमार, एसआई नागेंद्र पासवान एवं एएसआई जितेंद्र मिश्रा का तबादला किया गया था।