उरई: माधौगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पीएम
Orai, Jalaun | Dec 19, 2024 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतकों के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, माधौगढ़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।