गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर डकैती और मंदिरों की सुरक्षा की मांग पर मौन धारण कर बैठे पं. लखन शास्त्री का तहसीलदार ने तुड़ाया मोन
गुना में हनुमान टेकरी पर हुई डकैती और मंदिरों की सुरक्षा की मांग पर 30 अगस्त को हनुमान चौराहे पर मौन धारण कर अनशन पर बैठे पंडित लखन शास्त्री से गुना तहसीलदार जीएस बैरवा ने 31 अगस्त को मुलाकात की। जूस पिलाकर मौन अनशन बंद कराया। कहा, पुलिस और प्रशासन को आपकी मांग पहुंचाई जाएगी। हनुमान टेकरी डकैती एवं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया गया।