गुना नगर: कुंभराज तहसीलदार द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम SDM को दिया ज्ञापन
गुना जिले की कुंभराज तहसीलदार अमिता सिंह तोमर द्वारा सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से संबंधित पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस पोस्ट को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन बताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।