गुना नगर: जिला अस्पताल के बाहर से आज फिर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण , दुकानदारों ने जताया विरोध
गुना जिला अस्पताल के बाहर आज प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों में हीभारी आक्रोश फैल गया। कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने जेसीबी के जरिए अस्पताल के बाहर संचालित दुकानों को हटाया। दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के, और भरी बारिश के दौरान, उन्हें बेरोजगार कर दिया गया है