गुना नगर: हनुमान टेकरी पर हुई डकैती के मामले मे पुलिस अधीक्षक का व्यान आया सामने,और पहलू से की जा रही जांच
गुना के हनुमान टेकरी पर हुई डकैती ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है, जिससे पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। घटना शनिवार-रविवार रात 2 से 3 बजे के बीच हुई, जब रेन कोट पहने बदमाशों ने सिद्ध बाबा मंदिर की ओर से मुख्य मंदिर में प्रवेश कर गार्ड को बंधक बना लिया और गर्भगृह से सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटियां चुरा लीं।