थराली: चेक बाउंस से संबंधित मामले में फरार महिला वारंटी को चमोली पुलिस ने ऊधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार
पुलिस कार्यालय से शुक्रवार 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत-प्रतिशत तामील कर वांरटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं।