थराली: थराली में पिंडर नदी में बाढ़ सुरक्षा के लिए चैनेलाइजेशन के साथ मलवा उठाने की मांग की: संदीप रावत, अध्यक्ष
बुधवार को दोपहर 2 बजे व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत का कहना है कि पिछले वर्ष भी पिंडर नदी में चैनेलाइजेशन का कार्य हुआ था, लेकिन चैनेलाइजेशन का कार्य होने के बाद बरसात के दिनों में पिण्डर नदी में बाढ़ के कारण चैनलाइजेशन का मलवा भी पिंडर नदी में ही जमा हो गया था, जिस कारण सरस्वती शिशु मंदिर, पिण्डर पब्लिक स्कूल ,बेतालेश्वर महादेव में मलबा जमा हो गया था।