पुष्पराजगढ़: करन पठार पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
करनपठार पुलिस द्वारा मंगलवार11:00 बजे 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश सिंह पिता मधुर सिंह , . नान्हू सिंह पिता गोकुल सिंह मरावी दोनो निवासी देवरी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेशकिया। किशोरी शादी कार्यक्रम में गई थी जहां आरोपियों ने जबरदस्ती इस घटना को अंजाम दिया।