विदिशा नगर: जिला कांग्रेस कमेटी ने SATI कॉलेज में नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर किया नमन, प्रतिमा साफ न होने पर जताई नाराजगी
आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में SATIकॉलेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर बुधवार दोपहर 2:30 बजे माल्यार्पण करने पहुंचे। मौके पर किसी प्रकार की साफ सफाई न होने से कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की,मौके पर ही कार्यकर्ताओं ने मूर्ति की साफ सफाई की