चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार को दिन में दो बजे पंचायती राज विभाग की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, जनजागरूकता, आधारभूत संरचना विकास तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियो को दिशा निर्देश दिया गया।