🚨 जबलपुर के मच्छरहाई मार्केट में जर्जर इमारत ढही, बड़ा हादसा टला
जबलपुर के फुहारा क्षेत्र स्थित मच्छरहाई मार्केट में बुधवार को एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर इमारत गिरने से करीब पांच मिनट पहले ही बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, इमारत की पिछले चार महीनों से मरम्मत चल रही थी। काम के दौरान भवन से चटकने की आवाज आने लगी, जिसके बाद मजदूरों ने तुरंत इमारत खाली कर दी। कुछ ही देर बाद पूरी इमारत ढह गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से जर्जर भवन और कमजोर हो गया था। घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने शहर की जर्जर इमारतों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
📍 स्थान: मच्छरहाई मार्केट, फुहारा, जबलपुर
💬 क्या नगर निगम को जर्जर इमारतों पर और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
👉 ऐसी ही स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए -
📲 Follow करें — सच तक पत्रिका News
📲 Follow करें — ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
---
#Jabalpur #BuildingCollapse #MPNews #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89