मैनपुरी: घर के बाहर शौच क्रिया करने गई बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद फिरोजाबाद के ग्राम ख़ुशीयारी निवासी 5 वर्षीय याशी पुत्री विमलेश सोमवार की सुबह घर के बाहर शौच क्रिया करने के लिए गई थी। तभी आवारा स्वान ने हमला कर घायल कर दिया। जैसे परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों उसका प्राथमिक उपचार किया गया।