नवाबगंज: पलिया मसूदपुर तिराहे के पास पुलिस ने 8 शातिर अन्तर्जनपदीय लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का सामान बरामद
जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिश्रीपुर स्थित देवां फिशरीज में मुंशी का काम करने वाले नेपाल के जनपद कपिलवस्तु के रहने वाले दरोगा उर्फ समीउल्ला पुत्र झिन्कन ने सूचना दिया कि बीते 26 जनवरी की रात्रि अज्ञात व्यक्ति अन्दर घुस आये तथा अलमारी में रखे रुपये व 05 मोबाइल फोन उठा ले गये। जिसको लेकर स्वाट/सर्विलांस व थाना जहांगीराबाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया।