नवाबगंज: सलारपुर गांव के पास बाइक और कार की टक्कर, दो युवक हुए घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। घायलों की पहचान देवा थाना क्षेत्र के कासिमगंज निवासी रामू और चेतराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से देवा की ओर से सलारपुर पहुंचे थे। जिस घर में अंतिम संस्कार था।