नवाबगंज: बाराबंकी शहर में हूटर-झंडे वाली थार का चालान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹10 हजार का लगाया गया जुर्माना
बाराबंकी शहर के पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार करीब 2 बजे एक काली थार कार पर कार्रवाई की। यह कार राजनीतिक दल के झंडे के साथ हूटर बजाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही थी। इस पर 10 हजार रुपए का चालान किया गया। बताया गया कि कार चालक मुंह में सिगरेट दबाए लापरवाही से वाहन चला रहा था।