मीनापुर: पकड़ी बरखुदार गांव में तेज बाइक चलाने पर दो पक्षों में मारपीट, 19 घायल
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के पकड़ी बरखुदार गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में 19 लोग घायल हो गए। इस मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब दो बजे में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर शिक़ायत दर्ज कराई है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी।