गुरारू: गुरारू में संत कबीर एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
Guraru, Gaya | Mar 30, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित संत कबीर एकेडमी, गुरारू में सोमवार दोपहर 12 बजे वार्षिक विद्यालय दिवस समारोह धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद एवं संस्थापक शैलेंद्र सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।