एसपी के निर्देश पर गढ़ीमलहरा थाना पुलिस के द्वारा लगातार दूसरे दिन संपत्ति एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरखी एवं गढ़ीमलहरा बस स्टैंड पर लोगों से जनसंवाद किया गया और उन्हें संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए उपाय बताए गए। यह जनसंवाद पुलिस ने आज 12 जनवरी शाम 4:00 बजे किया है।