धौलपुर: विश्नोंदा गांव में चारागाह भूमि पर बने 3 अवैध मकानों को जिला कलेक्टर के निर्देश पर किया गया ध्वस्त
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर धौलपुर सदर थाना क्षेत्र के विश्नोंदा गांव में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम साधना शर्मा के साथ तहसीलदार धर्म सिंह ने मौके पर पहुंचकर चारागाह भूमि पर बने तीन पक्के निर्माण ध्वस्त करा दिए। तहसीलदार धर्म सिंह ने बताया कि विश्नोंदा गांव में चारागाह भूमि पर पक्के मकान बना