धौलपुर: धौलपुर में फिर से बदले गए एडीएम, एसडीएम और कई डीएसपी का भी किया गया तबादला
पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं कार्मिक विभाग जयपुर की ओर से सोमवार देर शाम को RAS एवं RPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जिसमें धौलपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को एक बार फिर से बदल दिया गया है। इसके अलावा एसडीएम और कई डीएसपी के भी तबादले किए गए हैं।तबादला सूची के अनुसार संजीव कुमार शर्मा को धौलपुर का नया अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाया गया है।