धौलपुर: मानपुर गांव में बजरी माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, 2 को दबोचा गया
कौलारी थाना इलाके से गुजर रहे चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने के दौरान बजरी माफियाओ ने पुलिस पर हमला किया। बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने के लिए पीछा कर रही पुलिस पर बजरी माफिया ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इस दौरान पुलिस की सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हुई है। माफियाओं के हमले में जीप में सवार पुलिस जवान वाल वाल बच गए।