बिहटा: सिकंदरपुर: ब्रिटानिया फैक्ट्री के डीजल टैंक में आग लगने से झुलसा एक मजदूर
Bihta, Patna | Apr 13, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर स्थित औद्योगिक पार्क के ब्रिटानिया फैक्ट्री के डीजल टैंक में आग लगने के कारण एक मजदूर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान नंदू कुमार के रूप में की जा रही है। मामला रविवार सोमवार की मध्य रात्रि 1:15 के करीब की बताई गई है।