दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए तिसरी पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरे के माध्यम से विसर्जन मार्गों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी कर रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है
#highlight
#jharkhand
#police
#durgapuja