बसंतपुर: वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया, मरीज़ों को फल वितरित किए गए
विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर वीरपुर ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी उपशाखा वीरपुर के अध्यक्ष सह एसडीएम नीरज कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित कर रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डूनांट की जयंती मनाई गई. आयोजित कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित सदस्यों ने बारी बारी से सर हेनरी डुनाट के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.