बांका: आय से अधिक संपत्ति: बांका में इंजीनियर के घर EOU का छापा, पटना टीम ने 4 घंटे खंगाला
Banka, Banka | Jul 30, 2026 बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराहडीह गांव में गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के पैतृक आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के तहत की गई।जानकारी के अनुसार, पटना से आई पांच सदस्यीय ईओयू टीम सुबह करीब नौ बजे गांव पहुंची।