मुरैना नगर: कलेक्टर के सख्त तेवर से राजस्व अमले में हड़कंप,फार्मर रजिस्ट्री शिविर से गायब 5 पटवारियों को नोटिस,कार्रवाई का बढ़ा दबाव
मुरैना जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की निगरानी के दौरान पांच पटवारी शिविर से अनुपस्थित मिले। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर आज एसडीएम सबलगढ़ मेघा तिवारी ने कैलारस की पटवारी रचना हजेला, अनघा शर्मा, रितू चक्रवर्ती, अनामिका अग्रवाल और यामिनी गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तीन दिन में जवाब मांगा गया, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।