महोबा: गौरहरी में बुजुर्ग ने चौकी पुलिस पर मारपीट और अवैध वसूली का लगाया आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 2, 2026 रामकिशोर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर चौकी पुलिस पर मारपीट,अभद्रता और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी घर में घुस आए, महिलाओं से अभद्रता की और उन्हें चौकी ले जाकर जमीनी विवाद में समझौते का दबाव बनाया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि झूठे गांजा मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगे गए।मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की