शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद में नई क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्योति यादव ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व यहां तैनात रहे सीओ अजय राय का तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया है। तिलहर में तैनात रहीं ज्योति यादव को अब जलालाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।