मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि मुंगरा बादशाहपुर का जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर बहुप्रतीक्षित बाईपास पास हो गया। इसके बन जाने से मुंगरा बादशाहपुर ही नहीं अपितु पूर्वांचल के लोगों को भयंकर जाम से निजात मिल जाएगी।