राऊ: सिरपुर तालाब के पास 39 फीट ऊँची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित होगी, मुख्यमंत्री 11 मई को करेंगे भूमिपूजन
Rau, Indore | May 6, 2025 इंदौर में सिरपुर तालाब के पास 39 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा का भूमि पूजन 11 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम के अधिकारी के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यह प्रतिमा रामसर साइट घोषित हो चुके सिरपुर तालाब के पास बनाए गए अहिल्या उद्यान में स्थापित की जाएगी।