सिलाव: सिलाव प्रखंड के नालंदा स्थित नवनालंदा महाविहार में कठिन चीवर दान महोत्सव संपन्न हुआ
Silao, Nalanda | Nov 14, 2024 सिलाव प्रखंड अंतर्गत नालंदा स्थित नवनालंदा महाविहार में बुधवार की दोपहर 2.45 बजे कठिर चीवर दान महोत्सव संपन्न हो गया. महोत्सव में म्यांमार के उपासकों और उपासिकाओं द्वारा भिक्षु संघ को चीवर दान किया गया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कठिन चीवर महोत्सव पर प्रकाश डाला. दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी यह महोत्सव मनाया जाता है.