जमुई: सिमुलतला इलाके से लापता नाबालिग को पुलिस ने एक महीने बाद किया दस्तयाब, कोर्ट में बयान कराकर परिजनों को सौंपा
Jamui, Jamui | Mar 16, 2024 सिमुलतला इलाके से लापता हुई नाबालिग को सिमुलतला थाने की पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक महीने बाद दस्तयाब किया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सुरक्षा कर्मियों के द्वारा नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान कराया गया और उसके बाद नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया गया।