शिवपुरी: सिरसौद गांव में किसानों की खुशहाली के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन, किसान व ग्रामीण रहे उपस्थित
अच्छी बारिश से खेतों में फसलों की बेहतर स्थिति और अच्छी पैदावार की उम्मीद के बीच रविवार को रात 8 बजे से सिरसौद के गल्ला व्यापारी सुधीर विलैया ने अपने मील हाउस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया। इसमें किसानों सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। पाठ के दौरान क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। आयोजन के बाद प्रसादी