पाली कस्बे के बैरियर चौराहे से सांडी खेड़ा तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद अब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।