जलालाबाद: रुस्तमपुर गांव में 10 दिन से बिजली सप्लाई बाधित, ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के ब्लॉक जलालाबाद के गांव रुस्तमपुर के ग्रामीण तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे धरना प्रदर्शन किया इसके बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके यहां 10 दिन से अधिक का समय हो गया है बिजली की सप्लाई बाधित रहती है लाइनमैन धर्मवीर को कई बार फोन किया लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते