बरडीहा: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विधानसभा में किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया
Bardiha, Garhwa | Mar 12, 2026 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कांडी, बरडीहा एवं मझिआंव में धान क्रय केंद्र की ओर से किसानों का समुचित क्रय नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कोल्ड स्टोरेज खोलने की मांग भी सदन में उठाई।