हसनपुर: हसनपुर में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल, हालत गंभीर
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहरा-हसनपुर मार्ग पर स्थित गांव मंगरौली के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट और स्पलेंडर दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी सुंदरपाल (पुत्र सुखदेव) और ऋषिपाल है।